Showing posts with label Micromax mobiles. Show all posts
Showing posts with label Micromax mobiles. Show all posts

Saturday, October 5, 2013

Micromax Funbook Tab Mini P410 available for Rs 8,820


 micromax


नई दिल्ली। पहले कैनवास सीरीज टैबलेट कैनवस टैब पी 650 को लांच करने के बाद माइक्रोमैक्स ने अपना दूसरा टैबलेट फनबुक टैब मिनी पी 410 लांच किया है। इसमें डुअल सिम कनेक्टीविटी भी है। कॉलिंग की सुविधा दोनों सिम से उपलब्ध है। इस टैबलेट में 3जी के साथ 2जी डाटा भी है।
माइक्रोमैक्स फनबुक टैब मिनी पी 410 में कैपसिटीव टच इनपुट और 1024 गुणा 600 पिक्सल रिज्योलूशन के साथ 7 इंच का डिसप्ले भी है।
माइक्रोमैक्स फनबुक टैब मिनी पी 410 में ब्लूटूथ कनेक्टीविटी भी है। फनबुक टैब मिनी पी 410 में एंड्रायड जेली बीन 4.1 के साथ इसके पा‌र्श्वभाग में 2 मेगापिक्सेल फोकस कैमरा और अग्रभाग में 0.3 मेगापिक्सेल कैमरा है जो विडियो चैटिंग को सुविधाजनक बनाता है।
साथ ही इसमें डुअल कोर प्रोसेसर है जो 1 जीएचजेड, 1 जीबी रैम और 4 जीबी के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसमें से यूजर्स 2.4 जीबी का उपयोग कर सकते हैं। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी स्टोरेज का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें 2800 एमएएच बैटरी है। जो 4 घंटे का इंटरनेट उपयोग प्रदान करती है। माइक्रोमैक्स फनबुक टैब पी 410 की कीमत 8,820 रुपये रखी गयी है।
Source- Technology News in Hindi

Thursday, September 26, 2013

Micromax launched canvas p650 tablet

माइक्रोमैक्स ने लॉंच की अपनी पहली कैनवस टैबलेट

  Micromax canvas

आज भले ही नोकिया को माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया है लेकिन एक दौर था जब नोकिया ने भारतीय क्या पूरे वैश्रि्वक फोन बाजार में अपनी पकड़ बना रखी थी। बैटरी लाइफ लंबी होने की वजह से सभी लोग नोकिया के फोन खरीदना पसंद करते थे। लेकिन धीरे-धीरे सैमसंग ने नोकिया की सत्ता छीन ली और हर वर्ग के लोगों की पहली पसंद बन गया। आकर्षक डिजाइन और फीचर्स की वजह से सैमसंग जल्दी की बाजार में अपनी पहुंच बनाने में सफल हो गया।

परंतु अब सैमसंग को भी कड़ी टक्कर देने के लिए 'भारतीय सैमसंग' कही जाने वाली माइक्रोमैक्स कंपनी ने भी अपनी कमर कस ली है। यही वजह है कि जिस तरह सैमसंग अपनी गैलेक्सी रेंज को विस्तृत करता जा रहा है वैसे ही माइक्रोमैक्स भी अपनी कैनवस सीरीज में बढ़ोत्तरी करता रहा है और अब उसने लॉंच की है अपनी पहली कैनवस टैबलेट।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग की ही तरह माइक्रोमैक्स की कैनवस रेंज को काफी सराहना मिल रही है। उपभोक्ताओं की इसी सराहना की वजह से माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज, जो अभी तक स्मार्टफोन के लिए चर्चित थी, उसने 16,500 रुपए की कीमत के साथ टैबलेट लॉंच किया है।
source- http://www.jagran.com/technology/micromax-launched-canvas-p650-tablet-10736523.html