मुंबई,(असिरा तरन्नुम)। बॉलीवुड सितारों के लिए प्लास्टिक सर्जरी जैसे एक फैशन सा बनता जा रहा है। सबसे खूबसूरत दिखने के लिए वे अपने उस अंग की सर्जरी कराते हैं जो पूरी तरह से परफेक्ट नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी होंठों की प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबर को लेकर चर्चा में आ गईं हैं।
खबर है कि शाहरुख के साथ फिल्म जब तक है जान में अनुष्का के होंठ बहुत पतले लग रहे हैं, लेकिन हाल ही में ही हुए एक फोटो शूट में अनुष्का के होंठ मोटे और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अनुष्का ने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। हालांकि अनुष्का ने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया है। अनुष्का ने कहा कि यह उनका बेहद ही निजी मामला है और उन्हें ऐसी चीजों की जरूरत नहीं है।
हाल ही में अनुष्का ने एक फैशन मैगजीन के लिए फोटो शूट कराया है जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने होंठ और नाक की सर्जरी कराई थी।
Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-does-anushkas-lips-look-fuller-10695271.html