Showing posts with label Samsung Mobiles. Show all posts
Showing posts with label Samsung Mobiles. Show all posts

Friday, September 27, 2013

Samsung launches budget smartphone galaxy trend 3

सैमसंग का नया बजट स्मार्टफोन 'ट्रेंड 3'


Samsung

अपने महंगे फोन सैमसंग गैलेक्सी एस4 को लॉंच करने के बाद कोरियाई कंपनी सैमसंग अब कम बजट वाले ग्राहकों को लुभाने में दिलचस्पी ले रही है। हाल ही में सैमसंग ने एपल की बहुचर्चित रेंज आइफोन को टक्कर देते हुए अपने लेटेस्ट मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी एस4 को करीब 41,000 रुपए की कीमत के साथ लॉंच किया था और अब सैमसंग ने गैलेक्सी ट्रेंड 3 के नाम से बजट फोन को मार्केट में उतार दिया है।
आपको बता दें कि सैमसंग का यह नया बजट फोन सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड 3 फिलहाल सिर्फ चीन में ही लॉंच किया गया है और अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि विश्व के अन्य फोन बाजारों में गैलेक्सी ट्रेंड 3 कब लॉंच किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड 3 के बारे में जो चर्चाएं हो रही हैं उससे तो यही साबित होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड 3 उसी फॉरमैट पर काम करेगा जिस पर सैमसंग गैलेक्सी रेंज के अन्य फोन काम करते हैं।
source- http://www.jagran.com/technology/samsung-launches-budget-smartphone-galaxy-trend3-10757412.html

Thursday, September 26, 2013

Samsung launched Galaxy S4 in golden colour

एपल के बाद अब सैमसंग ने भी उतारा सुनहरा फोन

 Apple iphone 5s

हाल ही में एपल ने अपने बहुप्रतीक्षित आइफोन 5एस को लॉंच की और जैसा कि अनुमानित ही था आइफोन 5एस अब तक लॉंच हुए एपल के सभी आइफोन में सबसे महंगे आइफोन के रूप में बाजार में आया है। एपल ने पहली बार अपने आइफोन को चीन में लॉंच किया है और पहली बार ऐसा हुआ है जब काले और सिल्वर की जगह आइफोन को सुनहरे रंग में लॉंच किया गया है।

एपल की कॉपी कर एचटीसी वन ने भी अपने नए हैंडसेट को सुनहरे रंग में लॉंच करने की घोषणा कर दी। अब 'सोने' के प्रति उपभोक्ताओं के इस मोह को जानने के बाद सैमसंग कैसे पीछे रह सकता था तो उसने भी अपने लेटेस्ट मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस 4 को भी सुनहरे रंग में उपलब्ध करने की योजना बना डाली है।

सैमसंग गैलेक्सी एस4 का यह नया मॉडल अभी सिर्फ खाड़ी देशों में ही उपलब्ध होगा लेकिन अन्य देशों में 'गोल्ड' सैमसंग को कब लॉंच किया जाएगा, किया जाएगा भी या नहीं अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।
source- http://www.jagran.com/technology/samsung-launched-galaxy-s4-in-golden-colour-10754764.html