Showing posts with label BlackBerry PlayBook. Show all posts
Showing posts with label BlackBerry PlayBook. Show all posts

Monday, October 28, 2013

BlackBerry unveils Z30 smartphone at Rs 39,990 in India


 blackberry z10
Hindi News: नई दिल्ली। कनाडाई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी ने अपने नये फोन जेड 30 को लांच किया। भारत के लिए इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गयी है। वैसे इसकी वास्तविक कीमत 44,990 रुपये है। यह आईफोन व सैमसंग को बाजार में टक्कर देने को उतारी गयी है।
5 इंच के सुपरएमोल्ड स्क्रीन वाले इस ब्लैकबेरी जेड 30 में 1.7 जीएचजेड प्रोसेसर है तथा यह ऑपरेटिंग सिस्टम बीबी 10 से लैस है। इस डिवाइस में 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी भी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 एमपी फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाने में 2880 एमएएच कैपसिटी वाला बैट्री है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर, ब्लैकबेरी नैचुरल साउंड है।
त्योहारों के मौसम को देखते हुए ब्लैकबेरी ने कहा, जेड 30 अगले हफ्ते से रिटेल स्टोर्स पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने इसे 12 महीने की इएमआई पर भी बाजार में उपलब्ध कराया है।

Wednesday, October 23, 2013

BBM for Android and iOS notches more than 10 million downloads in 24 hours


DNP BBM 10 million downloads
NewsBy the looks of BlackBerry's stats, millions were not only unfazed by BBM's launch hiccup on Android and iOS, but were also excited to get the app. The company formerly known as RIM says that BBM has been downloaded more than 10 million times within 24 hours since its release on the platforms. Unfortunately, that doesn't mean there are now 10 million devices out there sending and receiving BlackBerry-flavored messages: a boatload of people, including this editor, are still waiting for activation emails before they can even take it for a spin. BBM Video, Voice and Channels haven't made it to the application just yet, but they -- along with other features -- are still on the roadmap. Here's hoping the company's servers can continue handling the onslaught of users.
engadget.com

Thursday, August 8, 2013

Blackberry Launches BBM Service for Android and iOS


BBM service for android and ios

आपके वे दोस्त जिनके पास ब्लैकबेरी फोन होगा, वह जरूर आपको इस फोन के बीबीएम फीचर को लेकर चिढ़ाते होंगे। अब चिढ़ाएं भी क्यों ना उनके पास आपकी तरह वाट्सएप तो है लेकिन आपके पास उनका फोन फीचर बीबीएम नहीं है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अगर आप एंड्रायड और आइओएस का प्रयोग कर रहे हैं तो जल्द ही आप भी इसमें ब्लैकबेरी मैसेंजर यानि कि बीबीएम के जरिए अपने दोस्तों से संपर्क साध सकते हैं। 

ब्लैकबेरी क्यू5 के लॉंचिंग के समय ही भारत में ब्लैकबेरी के प्रबंधक निदेशक सुनील लालवानी का कहना था कि ब्लैकबेरी कंपनी एंड्रायड और आइओएस सिस्टम पर चलने वाले फोनों के लिए भी ब्लैकबेरी सुविधा मुहैया करवाई जाने की तैयारी कर रही है। सुनील लालवानी के अनुसार इन गर्मियों तक ब्लैकबेरी मैसेंजर को एंड्रायड फोन के लिए लॉंच कर दिया जाएगा और अमरीका में गर्मियां सितंबर तक चलती हैं इसीलिए आगामी सितंबर तक इस सर्विस को सभी के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है बीबीएम के जरिए दोस्तों से बात करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर उन्हें नहीं देना होता। आप अपना बीबीएम पिन देकर उन्हें जितनी चाहे उतने टेस्क्ट मैसेज भेज सकते हैं, एक-दूसरे के साथ अपने स्टेटस शेयर कर सकते हैं। जाहिर सी बात है यह खबर उन लोगों के लिए तो किसी खुशखबरी से कम नहीं है जो अपनी फ्रेंड सर्कल तो बढ़ाना चाहते हैं लेकिन हर किसी के साथ अपना पर्सनल नंबर शेयर करना पसंद नहीं करते। अब आप बिना किसी परेशानी के अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। अगर आपके घर का कोई सदस्य या दोस्त अपने बीबीएम पिन को लेकर आपको चिढ़ाता है तो उसे बस सितंबर तक का इंतजार करने के लिए कह दीजिए क्योंकि आपका बीबीएम पिन आपसे बस कुछ ही महीने दूरी पर है। फिर तो आप भी बीबीएम क्लब में शामिल हो जाएंगे। 

Source: Hindi News