Showing posts with label Ampere-hour. Show all posts
Showing posts with label Ampere-hour. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

4.5 inch screen smartphone of Iball

                                             Iball
Hindi News:नई दिल्ली। आइबॉल ने एंडी 4.5जी नाम से बडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए फोन में 4.5 इंच की क्यूएचडी आइपीएस स्क्रीन लगी है।
नया फोन 4.2 जैलीबीन ओएस को सपोर्ट करता है और इसमें 1.3 गीगाह‌र्ट्ज का डुअल कोर कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है। नया फोन 3जी, जीपीएस, वाई-फाई को सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जिसमें पैनोरमा फीचर, फेस डिटेक्शन के साथ स्माइल शॉट फीचर भी है।
इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इसमें 1700 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें गेस्चर फीचर भी है, मीटिंग या कॉन्फ्रेंस के दौरान अनवॉन्टेड कॉल ऑटोमैटिकली म्यूट करने के लिए केवल फोन को पलट कर रखने की जरूरत है। कंपनी ने एंडी 4.5जी की कीमत 7,499 रुपये रखी है।


Enhanced by Zemanta

Idea launches Aurus 4 Android smartphone for Rs 8,999


Idea

Hindi Newsनई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर कंपनी ने ऑरस सीरीज में नया स्मार्टफोन लांच किया। यह नया स्मार्टफोन आइडिया ऑरस 4 डुअल सिम सपोर्ट व 3 जी कैपेबिलिटी से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये भी रखी गयी है।
ऑरस 4 में 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले व 1.3 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर है। एंड्रायड जेली बीन 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेटेड इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम और 32जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेज स्लॉट के साथ इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0 और 3.5 मिमी जैक भी है।
आइडिया ऑरस 4 में 1800 एमएएच बैटरी है जो 2जी में 7.5 घंटे और 3जी में 4 घंटे का टॉक टाइम देती है
Enhanced by Zemanta

BSNL, Pantel Tech launch Bharat Phone for Rs 1,799


pantel

News:  नई दिल्ली। पैंटेल टेक्नोलॉजी के साथ पार्टनरशिप में भारत संचार निगम लिमिटेड ने एक फीचर फोन लांच किया है। इसकी कीमत 1,799 रुपये रखी गयी है। सबसे खुशी की बात यह कि ययह साथ ही यह 1200 मिनट की फ्री टॉक-टाइम के साथ आ रहा है। इसका नाम भारत फोन रखा गया है।
बीएसएनएल का यह नया डिवाइस 3 इंच के डिसप्ले के साथ है तथा इसपर आप इंटरनेट का उपयोग भी धड़ल्ले से कर सकते हैं। ट्रस्टपोर्ट से ऑफर किया हुआ एंटी मालवेयर के साथ आने वाला यह डिवाइस आपको इमेल, फेसबुक और म्यूजिक व वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा भी मुहैया करा सकता है।
बीएसएनएल के सीएमडी आर के उपाध्याय ने कहा कि कंपनी हमेशा कॉमन मैन की सेवा करती है और इस बार पेंटल टेक्नालाजी के साथ भारत फोन लांच करते हुए काफी खुशी भी महसूस हो रहा है। इस डिवाइस की मदद से अब काफी लोग इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके तीन अन्य डिवाइसेज भी लांच हुए हैं जिसमें दो तो 5 इंच व 6.5 इंच वाला स्मार्टफोन है और इसकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये है तथा 6,999 रुपये में एक टैबलेट भी है। सभी डिवाइसेज बीएसएनएल के स्पेशल टैरिफ वाउचर्स के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा पैंटेल टेक्नॉलॉजी के साथ मिलकर बीएसएनएल ने स्मार्ट डिवाइसेज को डाटा एसटीवी के साथ ऑफर किया है।
Enhanced by Zemanta

Friday, November 1, 2013

Xolo launches Q900

                         Xolo smartphone
Hindi News: बजट स्मार्टफोन की रेस में सैमसंग और एलजी को टक्कर देने के लिए जोलो ने भी अपने हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में जोलो ने क्वाडकोर स्मार्टफोन रेंज में बढ़ोत्तरी करते हुए जोलो क्यू 900 नाम से अपना नया फोन लॉंच किया है। 4.2 एंड्रायड जेलीबीन पर काम करने वाले जोलो क्यू 900 फोन की डिस्प्ले स्क्रीन 4.7 इंच की है जिसे करीब 12,990 रुपए कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है।
जोलो के इस नए स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल मेमोरी जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। इंटरनल 4जीबी मेमोरी को एसडी कार्ड के सहायता से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अन्य विशेषताओं का नाम लें तो जोलो क्यू 900 फोन में एलईडी फ्लैश वाले 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ-साथ 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। आप इस फोन से 3जी कॉंलिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। एक बार चार्ज करने के बाद आप इस फोन से 18 घंटे तक लगातार गाने सुन सकते हैं और 5 घंटे तक जोलो क्यू 900 में आप वीडियो देखने का मजा ले सकते हैं।
निम्नलिखित बिंदुओं की सहायता से आप इस फोन की विशेषताओं को और अधिक आसानी से समझ सकते हैं-
1. 1.2 गीगाह‌र्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर
2. 4.2 एंड्रायड जेलीबीन
3. 4.6 इंच वाली एचडी डिस्प्ले स्क्रीन
4. बीएसआई वाला 8 मेगपिक्सल रियर कैमरा
5. 32 जीबी मेमोरी
6. 1 जीबी रैम
7. 1800 एमएएच बैटरी
8. डुअल सिम (3जी+2जी)
Enhanced by Zemanta

Monday, October 28, 2013

BlackBerry unveils Z30 smartphone at Rs 39,990 in India


 blackberry z10
Hindi News: नई दिल्ली। कनाडाई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी ने अपने नये फोन जेड 30 को लांच किया। भारत के लिए इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गयी है। वैसे इसकी वास्तविक कीमत 44,990 रुपये है। यह आईफोन व सैमसंग को बाजार में टक्कर देने को उतारी गयी है।
5 इंच के सुपरएमोल्ड स्क्रीन वाले इस ब्लैकबेरी जेड 30 में 1.7 जीएचजेड प्रोसेसर है तथा यह ऑपरेटिंग सिस्टम बीबी 10 से लैस है। इस डिवाइस में 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी भी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 एमपी फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाने में 2880 एमएएच कैपसिटी वाला बैट्री है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर, ब्लैकबेरी नैचुरल साउंड है।
त्योहारों के मौसम को देखते हुए ब्लैकबेरी ने कहा, जेड 30 अगले हफ्ते से रिटेल स्टोर्स पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने इसे 12 महीने की इएमआई पर भी बाजार में उपलब्ध कराया है।