Showing posts with label Syrian Observatory for Human Rights. Show all posts
Showing posts with label Syrian Observatory for Human Rights. Show all posts

Tuesday, September 3, 2013

Israel fires test missile in Mediterranean Sea


Syria

येरूशलम। सीरिया पर हमले की संभावना के बीच इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर मंगलवार को भूमध्यसागर में मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण किया है। गौरतलब है कि इससे पहले सुबह में रूस ने दावा किया था कि उसके रडार ने इलाके में दो मिसाइलनुमा चीजें पकड़ी हैं। इसे सीरिया पर अमेरिकी मिसाइल हमला करार दिया गया था।

रूस के रक्षा मंत्री सरगेई सोईगु ने दावा किया था कि मॉस्को के समय अनुसार सुबह 10:30 बजे सीरिया के समुद्री तटों को निशाना बनाकर मिसाइल से हमला किया गया। सेना ने रडार पर दोनों मिसाइलों को पकड़ा। लेकिन इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर भूमध्यसागर में एक ऐरो थ्री नामक मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण किया है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/world-israel-fires-test-missile-in-mediterranean-sea-10695273.html