Showing posts with label Oceania. Show all posts
Showing posts with label Oceania. Show all posts

Tuesday, September 3, 2013

Indian born Ish Sodhi troubles India A from New Zealand


Ish Sodhi

नई दिल्ली। प्रतिभा उस खुली हवा की तरह है जिसे सरहदों और बदलते माहौल से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह जहां जाती है अपने को ढालने में सक्षम होती है..खेल जगत में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने जन्म तो कहीं और लिया लेकिन किसी और देश में जाकर अपने मौकों को तलाशा भी और तराशा भी। क्रिकेट में भी एक ऐसा भारतीय नाम है जो इन दिनों छाया हुआ है..किसी भारतीय टीम की तरफ से नहीं, न्यूजीलैंड 'ए' क्रिकेट टीम की तरफ से।

नाम- इंदरबीर सिंह सोढी, उम्र-20 साल, जन्म स्थान- लुधियाना (पंजाब)। न्यूजीलैंड 'ए' क्रिकेट टीम के अहम लेग स्पिनर इंदरबीर उर्फ इश सोढी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, जाहिर तौर पर उनकी भावनाएं काफी मिली जुली होंगी लेकिन असमंजस की यह स्थिति खुशनुमा होगी। इश इन दिनों विशाखापंट्टनम में इंडिया 'ए' टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड 'ए' की तरफ से गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ही इस स्पिनर ने अपने ऑलराउंडर होने का प्रमाण दे दिया और भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेलने में अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में इश ने अंतिम ओवरों में 10वें स्थान पर खेलते हुए ब्रेसवेल के साथ ना सिर्फ शानदार साझेदारी को अंजाम दिया बल्कि अर्धशतक भी पूरा किया। संयम भरी पारी में उन्होंने 142 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए, जिससे यह साबित हो गया कि वह आगे न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वही भूमिका निभा सकते हैं जो कभी अपने फॉर्म के जमाने में डेनियल विटोरी निभाया करते थे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-indian-born-ish-sodhi-troubles-india-a-from-new-zealand-10695275.html