Showing posts with label Nokia lumia tablet 2520. Show all posts
Showing posts with label Nokia lumia tablet 2520. Show all posts

Thursday, September 26, 2013

Nokia Lumia with 41-megapixel camera launched in India

नोकिया के इस फोन में है 41 मेगापिक्सल कैमरा


Nokia Lumia

नई दिल्ली। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए नोकिया ने 41 मेगापिक्सल कैमरा वाला लुमिया 1020 भारत में भी उतार दिया है। घरेलू बाजार में इसकी बिक्री 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी कीमत की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। मगर माना जा रहा है कि यह 47-48 हजार रुपये रह सकती है। फिलहाल यह अमेरिकी बाजार में बिक रही है जहां इसकी कीमत 800 डॉलर है।
पढ़ें : टैबलेट लॉंच करने जा रहा है नोकिया, जानिए क्या है इसमें खास
विंडोज 8 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 32 जीबी की मेमोरी क्षमता से लैस है। साथ ही इसमें नोकिया प्रो कैमरा एप्लीकेशन है जो प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो खींचने में मददगार है। इसकी खासियत यह है कि इससे पहले आप फोटो खींच सकते हैं, फिर अपने मनमुताबिक शॉट को बड़ा कर सकते हैं। नोकिया इंडिया ने इसके लिए वोडाफोन के साथ करार किया है। इसके तहत ग्राहकों को दो जीबी का 3जी डाटा दो महीने तक मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।
गुमनाम होगा नोकिया का नाम, ब्रैंड नेम के इस्तेमाल का हक खोया
नोकिया ने लांच किया अब तक का सबसे सस्ता कैमरा फोन
बैटरी 2000एमएएच की है। कंपनी के मुताबिक टॉक टाइम 2जी पर 19.1 घंटे और 3जी पर 13.3 घंटे तक है। 63 घंटे तक इस पर गाने सुने जा सकते हैं। इसमें वायरलेस चार्जिग भी है। इसका वजन 158 ग्राम है। इसमें एक फीचर ड्यूल कैप्चर है। इसकी मदद से एडिटिंग जैसे कामों के लिए 38 मेगापिक्सल की आती है और सोशल शेयरिंग जैसे कामों के लिए 5 मेगापिक्सल की पिक्चर आती है। इस फोन के साथ ही कंपनी के पास लूमिया रेंज के 13 मॉडल हो गए हैं।
source- http://www.jagran.com/news/business-nokia-lumia-with-41megapixel-camera-launched-in-india-10757368.html

Nokia lumia tablet 2520 is going to be launched soon

टैबलेट लॉंच करने जा रहा है नोकिया, जानिए क्या है इसमें खास

  
Nokia


अब जब सैमसंग से लेकर माइक्रोमैक्स तक ने टैबलेट की दुनिया में धमाल मचा रखा है तो ऐसे में नोकिया कैसे पीछे रह सकता था। हालांकि अब सॉफ्टवेयर कंपनी ने नोकिया पर कब्जा जमा लिया है लेकिन नोकिया के चाहने वालों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। तभी तो नोकिया ने स्मार्टफोन से इतर अब स्मार्ट टैबलेट लॉंच करने का निश्चय किया है। जी हां, सही सुना है आपने, अपनी लूमिया सीरीज को और आगे बढ़ाते हुए जल्द ही नोकिया आरटी विंडोज वाली अपनी नई टैबलेट नोकिया लूमिया 2520 बाजार में उतारने जा रहा है।

 फिलहाल औपचारिक रूप से नोकिया ने अपनी इस नई टैबलेट का नाम और इसकी लॉंचिंग अभी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन ट्विटर पर इससे संबंधित जानकारियां पोस्ट होनी शुरू हो गई हैं जिसके अनुसार जल्द ही नोकिया अपने टैबलेट 2520 को लॉंच करने जा रहा है। इतना ही नहीं नोकिया अपनी लूमिया सीरीज के अंतर्गत 6 इंच स्क्त्रीन वाली एक फैबलेट भी लॉंच करने जा रहा है जिसे नोकिया लूमिया 1520 नाम दिया जा सकता है।
source- http://www.jagran.com/technology/nokia-lumia-tablet-2520-is-going-to-be-launched-soon-10746450.htmlhttp://www.jagran.com/technology/nokia-lumia-tablet-2520-is-going-to-be-launched-soon-10746450.html