Showing posts with label Juvenile court. Show all posts
Showing posts with label Juvenile court. Show all posts

Tuesday, September 3, 2013

Sewadar Shiva, Said the Asaram Met Girl in Private


Asaram bapu

जोधपुर। आसाराम और उनके वफादारों पर जैसे जैसे शिकंजा कसता जा रहा है वैसे ही रोज नए-नए राज खुलते जा रहे हैं। मंगलवार को जब पुलिस ने आसाराम के खास सेवक शिवा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कई राज खोले। सेवादार शिवा ने बताया कि आसाराम लड़कियों से अकेले में ही मिलते थे। 

कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवा रात के समय उस कुटिया के बाहर चौकीदारी करता था, जिसमें आसाराम महिलाओं के साथ मौजूद होते थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि वॉर्डन शिल्पी नियमित रूप से छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को आसाराम के पास भेजती थी।
 
खुद शिल्पी के कई वर्षो तक आसाराम के साथ संबंध रहे हैं। शिल्पी के कार्यकुशलता से खुश होकर आसाराम ने उसे गुरुकुल की वॉर्डन बनाने के साथ ही अहमदाबाद और दिल्ली में घर दिलवाया गया था।
वहीं, आसाराम के वकील ने लड़की को बालिग बताते हुए कहा कि उसकी उम्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में दर्ज उसकी जन्मतिथि गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि आसाराम को जेल का खाना नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें पूजा पाठ का सामान लाने की अनुमति मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि आज आसाराम की जमानत पर सुनवाई होनी है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-sewadar-shiva-said-the-asaram-met-girl-in-private-10697552.html