Showing posts with label Fashion. Show all posts
Showing posts with label Fashion. Show all posts

Tuesday, September 3, 2013

Actresses can also play bold roles

Actresses
मुंबई। बड़े पर्दे पर वैसे तो पहले भी कुछ हीरोइनों ने ऐसे रोल किए हैं, जिन्हें देखकर लोगों ने उस समय दांतों तले अंगुली दबा ली थी। नादिरा, नाडिया, नरगिस आदि के काम को लोग आज भी याद करते हैं। लेकिन आज की फिल्मों का आलम कुछ और है। जहां पुराने समय में हीरोइनें फिल्मों में महिला चरित्र निभाते हुए कुछ अलग करती थीं, वहीं आज की हीरोइनें महिला बस कहने को हैं। वे अब पुरुषों से भी आगे निकल रही हैं। कई फिल्मों की तो ये हीरोइनें ही हीरो हैं।

हाल की कुछ फिल्मों को याद करें, तो यह बात साफ हो जाती है कि इन फिल्मों में हीरो से अधिक दमदार हीरोइनें रहीं। इधर कुछ फिल्में महिलाओं पर आधारित रहीं और उनमें हीरोइनों ने यह महसूस नहीं होने दिया कि किसी पुरुष कलाकार की भी जरूरत है। कुछ समय पहले आई 'नो वन किल्ड जेसिका', 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' को याद करें, तो तस्वीर साफ हो जाती है। महिला किरदारों पर आधारित इन फिल्मों की सफलता ने फिल्म निर्माताओं को एक सबक दे दिया। वह यह कि महिला कलाकार को कमजोर न समझा जाए। एक सबक और दिया कि बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्में देखने के लिए भीड़ टिकट खिड़की और थियेटर को एक कर देती है, तो वह फिल्म में किसी सुपरस्टार को देखने नहीं, बल्कि 'हीरो' को देखने जाती है। हीरो यानी वह किरदार, जो आदमी नहीं, औरत है। लोगों को यह सरप्राइज मिलता है महिला किरदारों से, जब वे कमनीय काया को 'हीरो' बने देखते हैं। मजबूत इरादों वाली महिला किरदारों को जीने वाली हीरोइनें बहुत सी हैं, जिनमें रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, विद्या बालन आदि नाम शामिल हैं।

आने वाली फिल्मों पर गौर करें, तो ऐसी फिल्में सबसे ज्यादा कंगना के हिस्से में हैं। माधुरी दीक्षित के पास दो, रानी मुखर्जी और करीना कपूर के पास एक-एक फिल्म हैं। कंगना के पास 'रिवॉल्वर रानी', 'रज्जो' और 'क्वीन' नाम की फिल्में हैं। 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना एक प्रौढ़ महिला डकैत की भूमिका में हैं। 'रज्जो' में वे एक मुजरेवाली लड़की की भूमिका में हैं। फिल्म 'क्वीन' में वे एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो अपने हनीमून पर अकेले ही चली जाती है। ये तीनों फिल्में इस साल के अंत तक आएंगी। माधुरी दीक्षित की दो फिल्में आने को हैं। 'गुलाब गैंग' और 'डेढ़ इश्किया'। माधुरी और जूही चावला के लीड रोल वाली फिल्म 'गुलाब गैंग' सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली बुंदेलखंड की महिलाओं के समूह पर आधारित है। वहीं 2010 में आई फिल्म 'इश्किया' का सीक्वल है 'डेढ़ इश्किया', जिसमें इस बार माधुरी विद्या बालन के निभाए किरदार को आगे बढ़ाएंगी। ये फिल्में साल के अंत तक पर्दे पर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा फेमस बॉक्सर मेरी कॉम पर बन रही फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं, वहीं संवेदनशील अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने वाली रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी' में एक तेजतर्रार और दमदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखेंगी, जैसी भूमिका पहले रेखा ने कई फिल्मों में की हैं। सोनम कपूर हीरोइन रेखा अभिनीत सुपर हिट फिल्म 'खूबसूरत' के रीमेक में लोलिता नाम के चरित्र को जीएंगी। तिग्मांशु धूलिया एक और महिला आधारित फिल्म बनाने के मूड में हैं।

तिग्मांशु इन दिनों सरधना की बेगम समरू के किरदार पर फिल्म बनाने की योजना में हैं और जितनी खबर अभी तक सुनने को मिल रही है, उसके अनुसार इस फिल्म में करीना कपूर बेगम समरू के रूप में दिखेंगी। इन उपरोक्त फिल्मों में लोग इन अभिनेत्रियों को हीरोइन के रूप में जरूर देखेंगे, लेकिन यह सच है कि ये सब इन फिल्मों की हीरो होंगी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-actresses-can-also-play-bold-roles-10695280.html